Uncategorized

दुर्ग पुलिस ने पकड़ा गौ तस्करों को 04 आरोपी गिरफ्तार  06 नग मवेशी एवं पिकअप वाहन जप्त छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के प्रावधानों के तहत 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया 

By Dinesh chourasiya

प्रार्थी युवराज साहू की रिपोर्ट पर दिनांक 23.04.2026 की रात्रि चिखली चौक के पास संदेहास्पद पिकअप वाहन क्रमांक CG 05 D 1007 को रोककर जांच की गई। पूछताछ एवं निरीक्षण के दौरान वाहन में 06 नग मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जाना पाया गया। मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

▪️ आरोपी का नाम :

1. निर्मल मनेश्वर, उम्र 38 वर्ष, निवासी मुंडीवाड़ा वार्ड क्रमांक 10, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (म.प्र.)

2. तुलसीराम नागेश्वर, उम्र 60 वर्ष, निवासी घोपटोला मुंडीवाड़ा, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (म.प्र.)

3. जयपाल नागेश्वर, उम्र 43 वर्ष, निवासी घोपटोला मुंडीवाड़ा, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (म.प्र.)

4. भगतराम खरे, उम्र 43 वर्ष, निवासी बोरीखुर्द, थाना अरी, जिला सिवनी (म.प्र.)

▪️ जप्त

1. पिकअप वाहन क्रमांक CG 05 D 1007, कीमती लगभग ₹1,50,000/-

2. 06 नग मवेशी (02 पड़वा, 03 पड़िया, 01 बछिया), कीमती ₹82,000/-
कुल अनुमानित कीमती : ₹2,32,000/-

 

Related Articles

Back to top button