Uncategorized
भिलाई पावर हाउस में धारदार हथियार के साथ युवक को पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा आमजनों को कर रहा था परेशान
By Dinesh chourasiya








दिनांक 01.04.2026 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत रायपुर रोड स्थित सी-मार्ट के पास एक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन गिल, उम्र 26 वर्ष, निवासी बसंत टॉकीज के पीछे, कैम्प 01 भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 178/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।




▪️ आरोपी का नाम :
1. अमन गिल, उम्र 26 वर्ष, निवासी बसंत टॉकीज के पीछे, कैम्प 01 भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग
1




