Uncategorized

भिलाई  में  कटर बाजों को पुलिस की टीम ने दबोचा  सात आरोपी मिलकर युवक पर किए थे कटर से जानलेवा हमला  सात आरोपी पुलिस हिरासत में 

By Dinesh chourasiya

दिनांक 31.03.2026 को शाम लगभग 07:00 बजे प्रार्थी अभिषेक जायसवाल संत होटल के पास खड़ा था, उसी दौरान 3-4 युवक वहां पहुंचे और धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौच करने लगे। विवाद के दौरान आरोपी किशन ढीमर द्वारा प्रार्थी पर धारदार हथियार से छाती एवं गले के पास कई बार वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया।

सूचना पर चौकी जेवरा सिरसा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 312/2026 धारा 296, 109, 3(5) बीएनएस एवं 191(2)(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों को चिन्हित कर कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में आरोपी विशाल लड़वाल के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (कटर) एवं घटना समय पहने कपड़े जप्त किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहनों को भी जप्त किया गया है।

 

 

▪️ आरोपी का नाम :

1. विशाल लड़वाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी न्यू कृष्णा नगर, सुपेला

2. राहुल महंत, उम्र 23 वर्ष, निवासी राजू किराना स्टोर के पीछे, सुपेला

3. अभिषेक साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी न्यू कृष्णा नगर, सुपेला

4. हरेराम चौहान, उम्र 26 वर्ष, निवासी बिसिल्लाह किराना स्टोर के पास, सुपेला

5. चेतन उके, उम्र 19 वर्ष, निवासी पीएम आवास खुरसिपार चौकी सुपेला

6. प्रमोद कुमार चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान नंबर 33 ए, न्यू कृष्णा नगर, सुपेला

7. अभिषेक प्रताप गौड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी न्यू कृष्णा नगर, सुपेला

▪️ जप्त सामग्री :

1. एक धारदार हथियार (कटर)
2. घटना समय पहने कपड़े
3. स्कूटी क्रमांक CG 07 KR 2783
4. एक्टिवा क्रमांक CG 07 BL 9472
5. मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG 07 7361

Related Articles

Back to top button