Uncategorized

CG में पतंग उड़ाते समय छत से 30 फीट नीचे गिरा मासूम,मौत स्कूल जाने निकला था,

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दूसरी कक्षा के 7 साल का छात्र की 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। स्कूल जाने से पहले वह दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला की है।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे हर्ष कुमार साहू (7 वर्ष) अपने घर से स्कूल जाने के लिए तैयार होकर निकला और पड़ोस के वासुदेव के घर की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया।

बताया जा रहा है कि बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान बाउंड्री वाल नहीं होने के कारण हर्ष का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे करीब 30 फीट नीचे गिर गया। गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी।

इसके बाद परिजन बच्चे को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

दो बहनों का इकलौता भाई था हर्ष

पुलिस के अनुसार, हर्ष कुमार साहू अपने परिवार में दो बहनों के बीच सबसे छोटा और इकलौता भाई था। उसके पिता संजय कुमार साहू बालोद शहर के एक गैरेज में काम करते हैं और घटना के समय काम पर ही थे।

बताया जा रहा है कि काम पर जाने से पहले हर्ष ने अपने पिता से स्कूल जाने के लिए पैसे भी लिए थे। जिसे याद कर पिता बिलखते रहे। हादसे के बाद अस्पताल में मां की हालत भी बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। वहीं दादा, चाचा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जिन्हें ग्रामीण ढांढस बंधाते रहे।

नवरात्र के बीच गांव में पसरा मातम

गांव में नवरात्र के उत्सव के बीच इस हादसे ने पूरे माहौल को गम में बदल दिया। बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि घटना सुबह की है। जिसके बाद दोपहर में पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शाम करीब 4 बजे गांव में अंतिम संस्कार किया गया। प्रारंभिक तौर पर इसे लापरवाही का मामला माना जा रहा है, जहां खुले छत पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई।

Related Articles

Back to top button