Uncategorized

रायपुर में मनरेगा-सिलेंडर की कीमतों को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव:सचिन पायलट और भूपेश पहुंचे, 30 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल 

By Dinesh chourasiya

मनरेगा का नाम बदलने, सिलेंडर की बढ़ी कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव कर रही है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ बिजली दरों में बढ़ोतरी, किसानों से धोखा, धान खरीदी में वादाखिलाफी, गैस सिलेंडर कीमतों में वृद्धि, बिगड़ी कानून व्यवस्था, नशे के कारोबार जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। कांग्रेस का दावा है कि प्रदेशभर से करीब 30 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button