Uncategorized

भिलाई के कैम्प 1 में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹7 लाख ठगे– दो आरोपी गिरफ्तार 

By Dinesh chourasiya

 

प्रार्थिया सरोज पटेल, उम्र 43 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास, प्रगति नगर, कैंप 1, भिलाई द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी पायल पांडे एवं सिद्धमून उर्फ लाल पांडे, निवासी प्रगति नगर कैंप 1, भिलाई द्वारा प्रार्थिया के पुत्र पीयूष पटेल को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹7,00,000 की राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई।

रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 318(4), 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों के रीवां (मध्यप्रदेश) में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम रवाना की गई। आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर थाना छावनी लाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की गई तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

▪️ आरोपी का नाम :

1. पायल पांडे, निवासी प्रगति नगर कैंप 1, भिलाई

2. सिद्धमून उर्फ लाल पांडे, निवासी प्रगति नगर कैंप 1,

Related Articles

Back to top button