
भिलाई के बैकुंठधाम में हिरोईन (चिट्टा) के साथ 04 आरोपी को पुलिस की टीम ने दबोचा ▪️ 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत कार्यवाही
By Dinesh chourasiya
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत दिनांक 25.02.2026 को थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बैकुंठ धाम दशहरा मैदान, कैम्प-02 के पास कुछ व्यक्ति सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा) बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।







कार्यवाही के दौरान 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पृथक-पृथक तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा), 01 मोटर सायकल, 03 मोबाईल फोन एवं नगद ₹500/- जप्त किया गया। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹1,48,500/- है।
मामले में थाना छावनी के अपराध क्रमांक 115/2026 के तहत आरोपियों के विरुद्ध धारा 8(C), 21(A), 29 NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में नशा बिक्री की पुष्टि हुई है। चिट्टा की प्राप्ति के स्रोत, पेडलर एवं कोरियर की तलाश की जा रही है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी परीक्षण किया जा रहा है।




आरोपी का नाम :
1. करन सिंह उर्फ टेटू, उम्र 29 वर्ष, निवासी अटल आवास हाउसिंग बोर्ड, 32 एकड़ भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग
2. रविन्द्र सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी जवाहर नगर अटल आवास, थाना जामुल, जिला दुर्ग
3. अयान अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी संग्राम चौक, 18 नंबर रोड भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग
4. लक्ष्मण चौधरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी जवाहर नगर बॉम्बे आवास, थाना जामुल, जिला दुर्ग
1. 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा)
2. 01 नग मोटर सायकल
3. 03 नग मोबाईल फोन
4. नगद ₹500/-
(कुल जुमला कीमती लगभग ₹1,48,500/-)




