Uncategorized

भिलाई-दुर्ग क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 31 वाहन बरामद BSP प्लांट मेन गेट की पार्किंग से करते थे वाहन चोरी ▪️ वाहन चोरी के 31 प्रकरणों का खुलासा, कुल 31 दोपहिया वाहन जप्त ▪️ मुख्य आरोपी ई. पापा राव सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

By Dinesh chourasiya

 

 

भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में वर्ष 2024 से लगातार दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं घटित हो रही थीं। विशेष रूप से बीएसपी के मुख्य गेट स्थित दोपहिया पार्किंग तथा भिलाई-बट्टी क्षेत्र को आरोपियों द्वारा निशाना बनाया जाता था। थाना भिलाई नगर में पंजीबद्ध प्रकरणों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी ई. पापा राव को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह स्वयं वाहन चोरी कर उन्हें कुंकुरी (जिला जशपुर) क्षेत्र में ले जाकर अपने सहयोगियों के माध्यम से खपाता था। चोरी के वाहनों को मनोज राम एवं एम. राम सेवक पुजारी तथा अन्य सहयोगियों के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया अपनाई जाती थी।

मुख्य आरोपी ई. पापा राव द्वारा भोपाल से मेकनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त किया जाना भी प्रकाश में आया है। आरोपी प्रायः होंडा साइन एवं अन्य लोकप्रिय दोपहिया वाहनों को लक्ष्य बनाता था।

विवेचना के दौरान कुल 31 दोपहिया वाहन, अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये, जप्त किए गए हैं। इनमें भिलाई-भट्टी क्षेत्र की 13 गाड़ियां, छावनी थाना क्षेत्र की 3 गाड़ियां, रायपुर क्षेत्र की 2 गाड़ियां तथा 3 ऐसे दोपहिया वाहन शामिल हैं जिनके दस्तावेज पंजीबद्ध नहीं पाए गए।

प्रकरण में संबंधित अपराध क्रमांकों के तहत धारा 303(2) BNS के अंतर्गत  कार्रवाई की जा रही है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।

 

आरोपी का नाम :

1. ई. पापा राव, निवासी कुशालपुर, चंगोरा भाठा, जिला रायपुर

2. मनोज राम, निवासी कुंनकुरी, जिला जशपुर

3. राम सेवक प्रजापति उर्फ़ रवि पl, निवासी कुंनकुरी, जिला जशपुर

 

1. कुल 31 नग दोपहिया वाहन (अनुमानित मूल्य लगभग 31 लाख रुपये)

 

 

Related Articles

Back to top button