Uncategorized

भिलाई में  धारदार हथियार लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार ▪️ कार से एक धारदार बटनदार हथियार जप्त  आर्म्स एक्ट में आरोपियों को भेजा गया जेल

By Dinesh chourasiya

दिनांक 15.02.2026 को थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आम्रपाली वनांचल सिटी भिलाई के पीछे हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़ के पास एक कार में 3-4 युवक बैठे हुए हैं, जो आने-जाने वाले लोगों को धारदार हथियार दिखाकर भयभीत कर रहे हैं।

सूचना पर तत्काल थाना जामुल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक नायकर, समशेर आलम, शेख सानू एवं पीयूष कुमार गुप्ता बताए। तलाशी के दौरान मारूति एस-प्रेसो कार से एक धारदार बटनदार हथियार जप्त किया गया।

▪️ आरोपीयो का नाम

1. दीपक नायकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड, भिलाई

2. समशेर आलम अंसारी, उम्र 30 वर्ष, निवासी केम्प-2, छावनी

3. शेख सानू, उम्र 28 वर्ष, निवासी जोन-1, खुर्सीपार

4. पीयूष कुमार गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी केम्प-2, भिलाई

 

▪️ जप्त की गई

1. एक धारदार बटनदार हथियार

2. मारूति एस-प्रेसो कार

 

Related Articles

Back to top button