छत्तीसगढ़

Weather Update:- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.. प्रदेश के तापमान में होगा विशेष परिवर्तन, कई जिलों में होगी बारिश..

रायपुर :प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन भर की भीषण गर्मी के बाद शाम होते ही गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में नर्म और शुष्क हवाओं का आगमन जारी है। इसके चलते अभी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा|

प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी का आगमन जारी है और दक्षिण से आ रही हवाओं ने प्रदेश के तापमान को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की भी संभावना जताई गई है।

Related Articles

Back to top button