Uncategorized

भिलाई के सिसकोल प्लांट में हादसा मजदूर के ऊपर गिरा लोहा, का प्लेट मजदूर की मौत जांच में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

 भिलाई में सिसकोल कंपनी के प्लांट में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में हुए इस हादसे में क्रेन ऑपरेट कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान लेखूराम कौशल (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार लेखूराम कौशल सुबह अपनी नियमित ड्यूटी पर कार्यरत था। वह ओवरहेड क्रेन की मदद से भारी लोहे के प्लेट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर रहा था।

बताया जा रहा है कि क्रेन को वह खुद ही ऑपरेट कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से लोहे के प्लेट स्लिप हो गए और सीधे लेखूराम के ऊपर गिर पड़े।

प्लेट के भारी वजन के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मजदूर ने मौके पर ही तोड़ा दम।
मजदूर लेखूराम कौशल की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर ही है और घटना के बारे में मौके पर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

सुरक्षा मानकों में लापरवाही

प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही या तकनीकी खामी के चलते यह हादसा हुआ। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि प्लांट में हादसे की सूचना सुबह मिली थी। इसके बाद पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button