Uncategorized

CG में बोलेरो के बोनट से पकड़ाया 13 लाख का गांजा:मध्यप्रदेश के 2 तस्कर कवर्धा में पकड़ाए, सीट के नीचे से 25 पैकेट बरामद

By Dinesh chourasiya

कबीरधाम जिले में 13 लाख का गांजा पकड़ाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 जनवरी को दो अंतर्राज्यीय तस्करों को भी पकड़ा है। तस्कर बोलेरो के सीक्रेट चैंबर में गांजा के 25 पैकेट छिपाकर ओडिशा के रास्ते एमपी ले जा रहे थे।

मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बोलेरो सहित 26 किलों गांजा को मौके पर जप्त कर लिया है। जब्त बोलेरो की कीमत 12 लाख है। कुल 25 लाख का सामान जप्त हुआ है। दोनों तस्कर मध्यप्रदेश के रीवा के रहने वाले है।

पूछताछ के बाद होगी आगे की कार्रवाई

बोड़ला SDOP अखिलेश कौशिक ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने ये कार्रवाई की है। आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

गिरफ्तार गांजा तस्करों के नाम

  1. लाला चर्मकार (31 साल) निवासी रीवा मध्यप्रदेश।
  2. राधिका मल्ला (28 साल) रीवा मध्यप्रदेश।

.

Related Articles

Back to top button