CG में चर्चे तोड़फोड़ के तीसरे दिन मंदिर को नुकसान:असामाजिक तत्वों ने शीतला मंदिर में तोड़फोड़ सहित आगजनी घटना की ग्रामीणों में नाराजगी
By Dinesh chourasiya

कांकेर जिले में चर्च में तोड़फोड़ के तीसरे दिन शीतला मंदिर में आग लगने की घटना सामने आई है। अंतागढ़ ब्लॉक स्थित कानागांव में शीतला मंदिर में तोड़फोड़ और आगजनी हुई है।
19 दिसंबर को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर देवी-देवताओं के आसन, डांग, डोली और अन्य सामग्री को आग के हवाले कर दिया। मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है।








जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही कानागांव के सरपंच अजय उइके ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
देवी-देवताओं को नहीं मानने वालों ने की वारदात




सरपंच अजय उइके ने बताया कि गांव की पेन व्यवस्था में मां शीतला को गांव की मालकिन माना जाता है। उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना को ऐसे लोगों ने अंजाम दिया है जो गांव की परंपराओं और देवी-देवताओं को नहीं मानते।
ग्रामीणों का संदेह धर्मांतरित व्यक्तियों पर है। यह घटना कांकेर के आमाबेड़ा में हुई हिंसक झड़प के बाद अंतागढ़ ब्लॉक में सामने आई है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।




