Uncategorized

भिलाई में बंद घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:लोहे के रॉड से अलमारी तोड़कर चुराया था सोने का लॉकेट

By Dinesh chourasiya

थाना सुपेला क्षेत्र के न्यू कृष्णा नगर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब 50 हजार रुपए कीमत का सोने का लॉकेट और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

थाना सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 8 न्यू कृष्णा नगर निवासी दलवीर कौर (26) पति मुख्तार सिंह ने 23 नवंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपनी मां सुमित्रा के साथ सुबह करीब 9:30 बजे घरेलू सामान लेने बाजार गई थीं। घर के दरवाजे पर ताला लगाकर चाबी पास की खिड़की में रख दी गई थी। जब वे वापस लौटीं तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, सामान बिखरा पड़ा है और लोहे की अलमारी टूटी हुई है।

नगद 10 हजार रुपए भी ले गया था अलमारी में रखे 10 हजार रुपए नकद और करीब 50 हजार रुपए कीमत का सोने का लॉकेट गायब था। कुल 60 हजार रुपए की चोरी होने पर थाना सुपेला में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर न्यू कृष्णा नगर निवासी बलवंत सिंह उर्फ बबलु (25) पिता मुख्तार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।

लोहे के रॉड से अलमारी तोड़कर की थी चोरी पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पहले ताला तोड़ा और उसके बाद उसने अलमारी को तोड़ने के लिए भी लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी किया गया सोने का लॉकेट और वारदात में प्रयुक्त लोहे का रॉड गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 16 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया

Related Articles

Back to top button