Uncategorized

भिलाई के हथखोज में हथियारों के साथ मारपीट करने वाले 6 आरोपी पकड़ाए लाठी-डंडा और चाकू से मारपीट, 3 नाबालिग भी शामिल

By Dinesh chourasiya

 भिलाई में मारपीट के 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इंजीनियरिंग पार्क के पास लाठी, डंडे और धारधार हथियारों से आरोपी लड़ाई कर रहे थे। पुलिस ने बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए 24 घंटे के उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। वहीं तीन नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों के पास से धारदार चाकू, लकड़ी का बेसबॉल बैट, बांस व लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए हैं।

मारपीट करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। तीन नाबालिग भी शामिल।

लगातार हो रहे अपराधों पर अलर्ट है पुलिस

इन दिनों जिले में अवैध हथियारों चाकू, तलवार, कटर आदि के उपयोग से लगातार अपराध हो रहे हैं। थाना पुरानी भिलाई पुलिस पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इंजीनियरिंग पार्क के पास हथखोज बस्ती में कुछ युवक लाठी-डंडे और चाकू लेकर मारपीट कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

युवक को कर दिया घायल, सभी पकड़ाए

घटना में घायल हुए व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई थीं। मामले में थाना पुरानी भिलाई में अपराध दर्ज किया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने रातभर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

मुखबिर तैनात किए गए, जिनसे मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को शीतला पारा हथखोज इलाके में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद दिलकश (25 वर्ष), मोहम्मद लाडले अली (20 वर्ष), मोहम्मद जाबिर अली (50 वर्ष) और तीन आपचारी बालकों के रूप में हुई है।

सभी आरोपी सेक्टर-11 जोन-01 खुर्सीपार के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि वर्तमान में हथखोज बस्ती में रहते थे।

पुलिस ने जब्त किया हथियार

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर जब तलाशी ली तो उनके पास से एक धारदार चाकू, एक लकड़ी का बेसबल्ला, बांस का डंडा और अन्य लकड़ी के डंडे मिले। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर हालात पर काबू पा लिया। आरोपियों की पहचान कर 24 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं तीन आपचारी बालकों को विधि अनुसार किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button