Uncategorized

दुर्ग पुलिस ने जुआंड़ियों पर  कसी  नकेल 54  जुआड़ीयों को तास पत्ते के साथ दबोचा  जुआंड़ियों से 1,11,230/- रूपये जुआं की रकम, 06 मोबाईल, 1 मोटर सायकल, 2 चार पहिया वाहन *कीमती 19,15,231 /-* *बरामद* 14 प्रकरणों में 54 आरोपियों को किया गया जुआं एक्ट में गिरफ्‌तार

By Dinesh chourasiya

 

 

जिला पुलिस दुर्ग लगातार अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है एवं अवैध गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। इसी तारतम्य में दीपावली की पूर्व संध्या पर खेले जाने वाले अवैध कार्य / सामाजिक बुराई, *जुआं पर अंकुश लगाए जाने एवं इसमें संलिप्त व्यक्तियों पर ठोस कार्यवाही करने के उद्देश्य से दिनांक 19. 10.2025 को जिले में व्यापक अभियान चलाया गया एवं इन पर निगाह रखकर कार्यवाही की गई* ।

उक्त अभियान के अन्तर्गत *ग्राम करगा फार्म हाउस में जुआं खिलाए जाने की सूचना पर पुलिस व्दारा दबिश देकर 06 आरोपियों को तास पत्ती के साथ पकड़ा जाकर जुआं की रकम 1,11,230/- रूपये, 06 मोबाईल फोन, 01 बुलेट मोटर सायकल एवं 02 चार पहिया वाहन कीमती 19,15,231/-रू. बरामद किया गया ।*

*अमलेश्वर के ही 02 अन्य प्रकरणों में 08 आरोपियों से 5260/- रूपये, कुम्हारी के 02 प्रकरणों में 09 आरोपियों से 15000/-, उतई के 02 प्रकरणों में 06 आरोपियों से 3500/-रूपये, धमधा के 03 प्रकरणों में 11 आरोपियों से 2550/- रूपये, नेवई के 01 प्रकरण में 05 आरोपियों से 3480/- रूपये, छावनी के 01 प्रकरण में 03 आरोपियों से 790/- रूपये, जेवरा सिरसा एवं अंजोरा के 01-01 प्रकरण में 06 आरोपियों से 4160/- रूपये, इस प्रकार 14 प्रकरणों में 54 जुआंड़ियों को गिरफ्‌तार कर* इनके कब्जे से 52 पत्ती तास, जुआं की *कुल नगदी रकम 145970/- रूपये, 06 मोबाईल फोन, 02 चार पहिया वाहन कीमती 19,15,231/- रूपये जुमला कीमती 20,61,201/- रूपये की मशरूका बरामद* की गई है।

सभी आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ *जुआं प्रतिशेघ अधिनियम 2022 के अन्तर्गत कार्रवाई* की गई है ।

उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

Related Articles

Back to top button