
Uncategorized
देशभर में दीपावली की धूम:बाजारों में रौनक, गोवा में नरकासुर का पुतला जलाया गया, अयोध्या राम मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी
By Dinesh chourasiya
देशभर में आज दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गोवा में लोग भगवान कृष्ण की बुराई पर जीत के प्रतीक के रूप में राक्षस नरकासुर के बड़े पुतले को जलाकर दिवाली का अनोखा उत्सव मनाते हैं।पणजी में सुबह पुतला जलााया गया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी। X पर पोस्ट में उन्होंने कहा, दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।







प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, दिवाली के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। रोशनी का यह त्योहार हमारे जीवन को सद्भाव, खुशी और समृद्धि से रोशन करे। हमारे चारों ओर सकारात्मकता की भावना व्याप्त रहे।




