Uncategorized

CG में मंगलसूत्र से पत्नी का गला घोंटा.फिर फंदे पर लटका पति:घर में मिली दोनों की लाश, नशे में करता था मारपीट, 4 बच्चे हुए अनाथ

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पति ने मंगलसूत्र से गला घोंटकर अपनी पत्नी को मार डाला, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी की लाशें कमरे के अंदर मिली हैं। पति ने विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया है। मामला पसान थाना क्षेत्र के लैंगा का है।

जानकारी के मुताबिक संतराम यादव ने अपनी पत्नी की हत्या की है। संतराम याद पेशे से ट्रक ड्राइवर था। अक्सर शराब के नशे में पत्नी से विवाद और मारपीट करता था। माता-पिता की मौत से 2 बच्चे अनाथ हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, शनिवार शाम करीब 6 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर संतराम ने मंगलसूत्र से पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस दौरान पत्नी को आरोपी तड़पा-तड़पाकर मारा। वह बचने के लिए हाथ-पैर झटकाते रही, लेकिन बच नहीं पाई।

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी कुछ देर तक लाश के पास बैठा रहा, फिर मर्डर केस में पकड़े जाने की डर से घर में ही फंदा बनाया और उसी से लटककर खुदकुशी कर ली। दोनों की लाशें एक ही कमरे में मिली हैं। पति की लाश फंदे पर तो पत्नी की लाश खाट पर मिली है।

पड़ोसियों को घर से आवाज न आने पर शक हुआ देखा तो पति-पत्नी के शव मिले।

मर्डर और सुसाइड का कैसे पता चला ?

पड़ोसियों के मुताबिक पति-पत्नी झगड़ रहे थे तो आवाज मोहल्ले तक आ रही थी, लेकिन अचानक कुछ देर बाद सब कुछ शांत हो गया था। इसके बाद पड़ोसियों को शक हुआ, वह फौरन संतराम यादव के घर की ओर आए। इस दौरान संतराम यादव का घर बंद मिला।

पड़ोसियों ने झांककर देखा तो संतराम की पत्नी का शव खाट था और संतराम फंदे से लटकता रहा था। इसे देखकर पड़ोसी घबरा गए। उन्होंने फौरन गांववालों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पसान पुलिस मौके पर पहुंची।

डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

पसान पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया। घर को सील कर जांच शुरू की गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। साथ ही पड़ोसियों से सुसाइड और मर्डर के बारे में पूछताछ की गई।

इस दौरान परिजनों ने बताया कि संतराम यादव अपनी पत्नी ले शराब के नशे में विवाद करता था। अक्सर शराब पीकर घर आता था। अपनी पत्नी को विवाद के बाद पीटता था। शनिवार शाम को विवाद ज्यादा बढ़ा और पत्नी को मार डाला। चार छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

Related Articles

Back to top button