Uncategorized

छत्तीसगढ़ के उत्तर-मध्य क्षेत्र से मानसून की विदाई जल्द:रायपुर में हल्की ठंड का एहसास; बस्तर में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के दक्षिण क्षेत्र यानी बस्तर संभाग में अगले 2 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका है। इसके अलावा अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ से दक्षिणी-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश अंतागढ़ में हुई है। वहीं राजधानी रायपुर में हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। रविवार को भी बारिश हो सकती है।

अधिकतम तापमान 32.01 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री पेंड्रारोड में रिकॉर्ड किया गया है। रविवार के लिए मौसम विभाग ने किसी भी जिले में अलर्ट जारी नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button