Uncategorized

महासमुंद में पलटी कार…परिवार के 3 लोगों की मौत:मां और बेटा-बेटी ने तोड़ा दम, पिता-ड्राइवर की हालत नाजुक, महाराष्ट्र से झारखंड लौटते समय हादसा

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर मवेशियों को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार कार पलट गई। इस हादसे में कार में सवार मां और बेटा-बेटी की मौत हो गई। वहीं पिता और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रायपुर रेफर किया गया।

यह घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम जामपाली के पास हुई। परिवार महाराष्ट्र के चंद्रपुर से झारखंड के धनबाद लौट रहा था।

चंद्रपुर से धनबाद लौट रहे परिवार की कार हुई हादसे का शिकार।

मवेशियों को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे महाराष्ट्र के चंद्रपुर से धनबाद (झारखंड) जा रही स्विफ्ट कार (JH 10 CJ 1511) मवेशियों को बचाने की कोशिश में बेकाबू हो गई। कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में कार सवार मां शमा खान (32), बेटी जरीन खान (9) और बेटा आतिश खान (19) की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहे सिबू खान (25) और पिता अफरोज खान (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।

घायलों को रायपुर रेफर किया गया

घायलों को पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

परिवार धनबाद का रहने वाला है। किसी काम से चंद्रपुर गए थे और देर रात घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button