Uncategorized

10 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार:बनारस से खरीदी नशीली दवा, ट्रेन से पहुंचे दुर्ग, न रास्ते में पकड़ाए और न स्टेशन पर हुए ट्रेस, शवघर के बाहर ग्राहक खोजते पकड़ाए

By Dinesh chourasiya

दुर्ग पुलिस ने बुधवार को प्रतिबंधित नशीली दवाओं का व्यापार करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लगभग 10 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

जांच में सामने आया है कि गिरोह के तार उत्तरप्रदेश तक जुड़े हुए हैं और यह गैंग लंबे समय से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार फैला रहा था। हैरानी की बात है कि यह आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में ट्रेन से दवाएं बैग में रखकर दुर्ग लेकर पहुंचे। लेकिन ये पूरे रास्ते में कहीं भी नहीं पकड़ाए।

बनारस से लेकर दुर्ग पहुंचे आरोपी प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बनारस से ये प्रतिबंधित दवाएं लेकर आए और इसे दुर्ग-भिलाई समेत अन्य जिलों में बेचते थे। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि जिला अस्पताल मर्चुरी के पास तीन व्यक्ति बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर प्रेम सिंह, रवि कुमार शर्मा और उमेश कुमार कश्यप को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से ट्रामाडोल कैप्सूल के 160 पत्ते (कुल 3,840 नग) और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

जामुल से पकड़े गए दो सप्लायर, यूपी से मंगवाते थे माल गिरफ्तार आरोपियों प्रेम सिंह, रवि कुमार शर्मा और उमेश कुमार कश्यप की निशानदेही पर पुलिस ने जामुल सब्जी बाजार के पास से दो और आरोपी आसिफ मोहम्मद और शाहिद कुरैशी को पकड़ा। बनारस से ये आरोपी ट्रेन यात्रा कर बैग में दवाएं रखकर लेकर आते थे।

इनके कब्जे से 250 पत्ते (कुल 6,000 नग) ट्रामाडोल कैप्सूल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह उत्तरप्रदेश से नशीली दवाइयों की खेप मंगवाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करता था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज, सभी आरोपी जेल भेजे गए पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 21(सी), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आसिफ मोहम्मद (33 वर्ष), निवासी जोन 01, खुर्सीपार भिलाई, प्रेम सिंह (36 वर्ष), निवासी कैम्प-1, थाना छावनी भिलाई, शाहिद कुरैशी (36 वर्ष), निवासी दुर्गापारा, न्यू खुर्सीपार भिलाई, रवि कुमार शर्मा (35 वर्ष), निवासी न्यू खुर्सीपार भिलाई, उमेश कुमार कश्यप (38 वर्ष), निवासी कैम्प 02, भिलाई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यूपी के भी तार खंगाल रही पुलिस मामले में एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मामले में आरोपियों के तार यूपी के बनारस से जुड़े मिले हैं। दुर्ग पुलिस इस मामले में यूपी के भी नेटवर्क की जांच कर रही है। नशे का कारोबार करने वाले किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर, उदय शंकर झा, सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, आरक्षक गजेंद्र यादव, हिमांशु जंघेल और खिलेश कुर्रे भूमिका रही।

बैग में रखकर लाते थे दवाईयां दुर्ग पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे ट्रेन के माध्यम से यूपी से प्रतिबंधित दवाएं लेकर आते थे। वे बैग में भरकर दवाएं लाते थे। बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब हम इसमें जांच कर रहे हैं कि ये कब-कब दवाएं लेकर दुर्ग पहुंचे हैं और कहां बेचे हैं। कुछ दिनों में और जानकारियां सामने आएंगी। दवाएं बेचने के फिराक में पकड़ाए दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि बुधवार को हमें सूचना मिली कि कुछ लोग बैग में प्रतिबंधित नारकोटिक्स दवाएं बेचने के फिराक में है। जिला अस्पताल के पास जो मर्च्यूरी है, वहां पर हमें तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले। जब हमने उनका बैक चेक किया तो उसमें प्रतिबंधित दवाएं मिली। भिलाई के आसिफ मोहम्मद से वो टैबलेट लेकर आए और बेचने की तैयारी में थे। उन आरोपियों की निशानदेही पर हमने दो और लोगों को खुर्सीपार से गिरफ्तार किया। इस मामले में कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों के पास से 10 हजार कैप्सूल जब्त किया है। इसमें पूछताछ में पता चला है कि आसिफ नाम का व्यक्ति है जो यूपी बनारस से दवाएं ट्रेन से लेकर आता था और यहां पर बेचता था। हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली – रेलवे डीसीएम ट्रेन से यात्रा कर आरोपियों के बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं दवा लाने के मामले में जब रायपुर रेलवे के सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमें ऐसी कोई जानकारी दुर्ग पुलिस के माध्यम से नहीं मिली है। आपके माध्यम से जानकारी मिल रही है, मैं इसे चेक करवा लेता हूं। जब तक मेरे पास पूरी डिटेल नहीं आ जाती है तब तक मैं इस बारे में नहीं बता सकता हूं।

Related Articles

Back to top button