भिलाई के कैम्प क्षेत्र में अंडा ठेला लगाने वाले दो भाईयों का अपहरण:सफेद आर्टिगा कार में बैठाकर ले गए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
By Dinesh chourasiya

कैंप-1 स्थित सुभाष चौक पर गुरुवार रात दो युवकों का अपहरण हो गया। ठेला लगाकर अंडा रोल बेचने वाले दो सगे भाइयों का कुछ अज्ञात लोग आर्टिगा कार में बैठाकर अपहरण कर ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों भाई दुकान में बैठे थे तभी कार से उतरे 3-4 युवक अचानक आए और कॉलर पकड़कर जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास खड़े लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। घटना रात करीब 8.15 बजे की बताई जा रही है।







अंडा का ठेला लगाते थे दोनों भाई अपहृत भाइयों के नाम शुभम शाह (27) और विष्णु कुमार शाह (31) बताए जा रहे हैं। दोनों रोजाना सुभाष चौक पर अंडा रोल का ठेला लगाते थे और इलाके में अपनी सरल स्वभाव की वजह से लोगों में लोकप्रिय थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं था। अपहरण के बाद से दोनों के मोबाइल फोन भी बंद हैं।
गाड़ी यूपी नंबर की बताई जा रही पुलिस की प्राथमिक जांच में ये बात सामने आ रही है कि चश्मदीद गवाहों ने पुलिस को जानकारी दी है अपहरणकर्ताओं ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया वह सफेद रंग की आर्टिगा थी। उस पर उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्रेशन नंबर था। नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी, इसलिए लोगों ने नंबर को नहीं देखा। घटना के वक्त आसपास मौजूद युवक ने भी देखा कि चार लोग कार से उतरे और दोनों भाइयों को जबरन खींचकर ले गए।




ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ाव की अटकलें स्थानीय स्तर पर चर्चा यह भी है कि मामला ऑनलाइन गेमिंग या सट्टा एप से जुड़ा हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि पैसे के लेन-देन की वजह से यह अपरहण की घटना हुई है। सट्टा एप से जुड़े होने के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि पुलिस अफसरों ने कहा कि मामले में विवेचना की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के बाद ही मामले में सारी बाते क्लियर होगी। ऐसा कोई एंगल सामने नहीं आया है। फिलहाल केवल अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना स्थल सुभाष चौक पर लगे 2-3 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने खंगाली है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी आसपास के इलाकों में संदिग्ध युवकों को घूमते देखा गया था। अपहरण के दौरान भी कुछ लड़के स्कूल के पास खड़े दिखाई दिए थे, जिनकी तलाश अब पुलिस कर रही है।
इलाके में दहशत, लोगों ने जताई चिंता इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि शुभम और विष्णु मेहनतकश थे और किसी से दुश्मनी नहीं थी। अचानक अपहरण की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि चौराहों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सुभाष चौक से दो भाइयों के अपहरण की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गाड़ी और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के जिलों और राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।
इलाके में दहशत, लोगों ने जताई चिंता इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि शुभम और विष्णु मेहनतकश थे और किसी से दुश्मनी नहीं थी। अचानक अपहरण की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि चौराहों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।




