Uncategorized

रायपुर नगर निगम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पाटन सदन के सरकारी बंगले का प्रॉपर्टी टैक्स 7,258 रुपए जमा करने के लिए डिमांड नोटिस भेजा है भूपेश बोले- भले ही यह नोटिस अवैध हो, लेकिन मैं मुख्यमंत्री की इच्छा पूरी करूंगा

By Dinesh chourasiya

रायपुर नगर निगम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके पाटन सदन के सरकारी बंगले का प्रॉपर्टी टैक्स 7,258 रुपए जमा करने के लिए डिमांड नोटिस भेजा है। बघेल ने इस नोटिस को अवैध बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को 7,258 रुपए अदा करने का वचन देता हूं।

भूपेश ने लिखा कि वैसे तो शासकीय आवास में संपत्ति कर नहीं लगता, फिर भी जिस पाटन सदन को मैंने पौने दो साल पहले ही खाली कर दिया था, आज मुझे नोटिस भेजा गया है। भले ही यह नोटिस अवैध है, मैं मुख्यमंत्री जी की इच्छा पूरी करूंगा। अच्छा है कि वे भी तैयार रहें क्योंकि उनकी सरकार कुनकुरी सदन का भी तो टैक्स मांगेगी।

सोशल मीडिया में भूपेश बघेल ने डिमांड नोटिस का फोटो शेयर किया।
सोशल मीडिया में भूपेश बघेल ने डिमांड नोटिस का फोटो शेयर किया।

कांग्रेस का आरोप : सरकार का पूर्वाग्रह

कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि यह संपत्ति कर का अवैध नोटिस है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने यह बंगला पाटन सदन पौने दो साल पहले छोड़ दिया था, ऐसे में नोटिस भेजना सरकार का पूर्वाग्रह दर्शाता है।

खबर अपडेट हो रही है…

Related Articles

Back to top button