Uncategorized

शराब घोटाला मामले में – भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार:छत्तीसगढ़ के पूर्व CM बोले- मोदी-शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा 

By Dinesh chourasiya

 

 भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक चैतन्य बघेल की यह गिरफ्तारी शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल अधिकारी चैतन्य को रायपुर ED दफ्तर लेकर जा रहे हैं। जहां उनसे पूछताछ होगी। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी पीछे-पीछे ED दफ्तर जा रहे हैं। रायपुर में वह ED दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। चैतन्य बघेल का आज जन्मदिन भी है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा कि ‘ED’ आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडाणी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है। भूपेश बघेल ED रेड के बीच विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए निकल गए हैं।

वहीं विधानसभा जाते वक्त भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ED को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी और शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा है। भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा। आज विधानसभा में अडाणी का मुद्दा उठेगा, इसलिए ED को भेजा गया है।

जानिए क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है।

ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

Related Articles

Back to top button