Uncategorized

भिलाई नगर निगम में हुआ बड़ा फेरबदल:आयुक्त ने कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, अब जनसंपर्क विभाग संभालेंगे तिलेश्वर साहू

By Dinesh chourasiya

राजीव पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम भिलाई - Dainik Bhaskar

नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पाण्डेय ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। आयुक्त ने अधिकारी अजय शुक्ला को उनके सभी 9 प्रभार से मुक्त करते हुए प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी जोन 1 की जिम्मेदारी दी है। अब उनकी जगह जनसंपर्क विभाग तिलेश्वर साहू संभालेंगे।

आयुक्त राजीव पाण्डेय ने 10 जून को 4 अधिकारियों के प्रभारी बदलने का आदेश जारी किया। जारी आदेश के मुताबिक उद्यान विभाग संभाल रहे उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

साहू अब उद्यान विभाग के साथ-साथ प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी, आयुक्त के दौरे के लिए निर्देशानुसार सूची तैयार करना, सर्व संबंधित अधिकारियों अधिकारियों से समन्वय करते हुए आवश्यक तैयारी और फालोअप करने जैसी जिम्मेदारी संभालेंगे।

निगम आयुक्त ने अधिकारियों के बदले प्रभार।
निगम आयुक्त ने अधिकारियों के बदले प्रभार।

सहायक अधीक्षक अजय शुक्ला के पास अब तक जनसंपर्क अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सचिव गरीबी, उपशमन एवं सामाजिक कल्याण, शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग व संस्कृतिक पर्यटन मनोरंजन व विरासत संरक्षण विभाग, समाज कल्याण विभाग, सहायक परियोजना अधिकारी (NULM), पेशन शाखा (सामाजिक सुरक्षा पेंशन), आयुक्त के दौरे के लिए निर्देशानुसार सूची तैयार करना, सर्व संबंधित अधिकारियों अधिकारियों से समन्वय करते हुए आवश्यक तैयारी एवं फालोअप करना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे नव प्रमुख विभाग थे। अब शुक्ला केवल प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी जोन 1 नेहरू नगर रहेंगे।

निगम आयुक्त ने अधिकारियों के बदले प्रभार

इसके साथ ही काउंटर शाखा संभाल रही सहायक अधीक्षक रीता चतुर्वेदी को वर्तमान कार्य के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना इकरारनामा में हस्ताक्षर करना और सहायक परियोजना अधिकारी NULM का कार्य देखेंगी।

डेटा एंट्री ऑपरेटर शहर दुबे अब सहायक राजस्व अधिकारी जोन 2 का काम देखने के साथ ही साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, सचिव गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं संस्कृति पर्यटन मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग, समाज कल्याण विभाग और पेंशन शाखा (सामाजिक सुरक्षा पेंशन) की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

Related Articles

Back to top button