Uncategorized

भिलाई के नंदनी रोड़ दलवीर भवन के सामने प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई को छोटे भाई ने उतारा मौत के घाट सुबह से शाम तक दोनों ने शराब पी, रात में कुल्हाड़ी से किया वार,सिर पर धंसी कुल्हाड़ी 

By Dinesh chourasiya

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने से भाई की मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि मृतक का नाम महेंद्र सिंह उर्फ बउआ (55 साल) है। वह अपने छोटे भाई राजवीर सिंह (45 साल) के साथ नंदिनी रोड के पास स्थित मकान में रहता था। दोनों में घर, जमीन को लेकर प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।

खून से लथपथ जमीन पर पड़ा शव, प्रॉपर्टी को लेकर विवाद में भाई की हत्या की गई।
खून से लथपथ जमीन पर पड़ा शव, प्रॉपर्टी को लेकर विवाद में भाई की हत्या की गई।

दोनों एक घर में रहते थे, लेकिन अलग-अलग थे। उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार सुबह भी उनके बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद वो दोनों शराब पीने बैठ गए। सुबह से लेकर शाम तक दोनों शराब पीते रहे। दोनों के बीच कहासुनी होती रही।

फोरेंसिक की टीम और छावनी पुलिस एविडेंस कलेक्ट करते हुए
फोरेंसिक की टीम और छावनी पुलिस एविडेंस कलेक्ट करते हुए

रात करीब 8-9 बजे के बीच दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। उस समय महेंद्र के हाथ में एक चाकू और छोटी कुल्हाड़ी थी, वहीं राजवीर अपने पास एक बड़ी सी कुल्हाड़ी रखा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के ऊपर जानलेवा हमला किया।

राजवीर ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई के सिर पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी का वार इतना तेज था कि उसके सिर के पीछे आधी कुल्हाड़ी धंस गई। इससे महेंद्र वहीं ढेर हो गया। जब आरोपी राजवीर ने देखा की महेंद्र की मौत हो गई तो वह घर से फरार हो गया।

घर के बाहर लगी लोगों की भीड़ और वहां मौजूद पुलिसवाले।

मृतक ठेकेदार तो आरोपी निगरानी बदमाश

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महेंद्र ठेकेदारी करके अपना परिवार पालता था। वहीं उसका छोटा भाई राजवीर छावनी थाने का निगरानी बदमाश था।

फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही छावनी टीआई मोनिका पांडेय और छावनी सीएसपी हरीश पाटिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत फोरेंसिक की टीम को वहां बुलाया। इसके बाद घटनास्थल से खून के सैंपल, हत्या के लिए उपयोग की गई कुल्हाड़ी और अन्य सबूत कलेक्ट किए गए। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

……………………………

Related Articles

Back to top button