
पीएम ने तिरंगा दिखाकर चिनाब आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया:मोदी ने कहा- सीएम उमर भी सातवीं-आठवीं से इस प्रोजेक्ट के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे
By Dinesh chourasiya
PM मोदी ने शुक्रवार को कटरा में कहा, सीएम उमर भी सातवीं-आठवीं से कश्मीर को रेलवे से जोड़ने वाले प्रोजेक्ट के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लोग फ्रांस में एफिल टॉवर देखने जाते हैं, ये ब्रिज एफिल टॉवर से भी बहुत ऊंचा है। अब लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने जाएंगे ही, ये ब्रिज में अपने आप में टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। लोग सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेंगे।







इससे पहले, जम्मू के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का तिरंगा दिखाकर उद्घाटन किया। इसके बाद अंजी ब्रिज और कश्मीर की पहली ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई।
वंदे भारत ट्रेन कल से शुरू होगी
नॉर्दर्न रेलवे 7 जून से कटरा-श्रीनगर रूट पर वंदे भारत ट्रेन सर्विस शुरू कर देगी। IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की जा सकेगी। हफ्ते में 6 दिन दो ट्रेनें कटरा और श्रीनगर के बीच चलेंगी।




नॉर्दर्न रेलवे ने बताया कि ट्रेन में दो ट्रैवल क्लास हैं। चेयरकार का किराया 715 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपए है। अभी ट्रेनें सिर्फ बनिहाल में रुकेंगी, अन्य स्टॉपेज पर फैसला बाद में होगा।
10 घंटे का सफर करीब 3 घंटे में पूरा होगा आजादी के 77 साल बाद भी कश्मीर बर्फबारी के सीजन में देश के दूसरे हिस्सों से कट जाता है। नेशनल हाईवे-44 बंद होने से घाटी जाने का बंद हो जाता है। इसके अलावा भी सड़क के रास्ते जम्मू से कश्मीर जाने में 8 से 10 घंटे का समय लग जाता था। ट्रेन शुरू होने से यह सफर करीब तीन घंटे में पूरा हो जाएगा।
चिनाब आर्च ब्रिज खास क्यों है, रेलवे मंत्रालय के इस वीडियो से समझिए




