
Uncategorized
बम्लेश्वरी-मंदिर में भगदड़ से बचने जिगजैग की व्यवस्था:कई माता-मंदिरों में नहीं जलेंगे घी के दीपक,
By Dinesh chourasiya
22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। छत्तीसगढ़ के बस्तर के मां दंतेश्वरी, डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी, बिलासपुर के महामाया मंदिर, रायपुर के महामाया मंदिर समेत कई मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं।
डोंगरगढ़ में भीड़ के दौरान भगदड़ से बचने और चलने के लिए जिगजैग की व्यवस्था की गई है। वहीं, ज्योत जलाने विदेशी भक्तों ने भी बुकिंग की है। इसके अलावा 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ में स्टॉपेज दिया गया है।







इस बार भी कई माता-मंदिरों में घी के दीपक नहीं जलेंगे। शक्तिपीठों और देवी मंदिरों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। इन मंदिरों में लाइव दर्शन, श्रद्धालुओं के रुकने सहित अन्य इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों में विशेष आरती के साथ मनोकामना ज्योति कलश भी जलाए जाएंगे।




