छत्तीसगढ़

भिलाई के सभी जोन क्षेत्रों में रोपित किए जायेंगे पौधे, नागरिकों से भी रिक्त स्थानों में पौधे रोपित करने की अपील

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सभी जोन क्षेत्रों में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे रोपित किए जायेंगे। महापौर नीरज पाल सहित जनप्रतिनिधि नागरिकों की मौजूदगी पौधे लगाएंगे। इसकी शुरुआत जोन 1 नेहरू नगर से होगी। इस लेकर सभी जोन अधिकारी विश्व पर्यावरण दिवस की तैयारी में जुट गए है। आम नागरिकों से भी अपील है की वो अधिक से अधिक पौधे लगाए और उसकी देखरेख तथा सुरछा के भी इंतजाम करे ताकि पौधे बड़े होकर पेड़ के रूप में तब्दील हो सके।

Related Articles

Back to top button