Uncategorized

CG में पुलिसवाले ने आईस्क्रीम वाले को मारा फिर VIDEO बना रहे युवक को भी थाने ले जाकर रात भर पीटा SP बोले शिकायत आई तो दोषियों पर कार्यवाही करेंगे 

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर में एक कॉन्स्टेबल ने 2 लोगों को पकड़कर खूब मारा है। 9 मई की रात आरक्षक टंकेश साहू पेट्रोलिंग पर निकले थे। तभी रात में आईसक्रीम ठेला लगाने के आरोप में दुकानदार को पीटा फिर दूसरी तरफ बर्तन व्यवसायी राहुल सोनी ने उनका वीडियो बनाया तो उसे भी खूब मारा।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरक्षक ने उसकी पत्नी मीना सोनी से भी हाथापाई की और मोबाइल जब्त कर युवक को मारते हुए थाने ले गए। आरोप है कि रातभर थाने में पीटा। शनिवार शाम 6 बजे 151 कर कोर्ट में पेश किया।

ये है पूरा मामला

पीड़ित राहुल सोनी तेलीपारा कश्यप कॉलोनी का रहने वाला है। उस दिन उसकी मैरिज एनिवर्सरी थी। वह अपने परिवार के साथ होटल में खाना खाने गए थे। घटना के वक्त उनके साथ दो साले जितेंद्र और उमेश सोनी भी थे। पहले तो उन्होंने खाना खाया फिर वहां से बाहर निकलने के बाद रिवर व्यू सड़क पर आइसक्रीम खाने के लिए रुके थे।

सभी आईसक्रीम लेकर सड़क की दूसरी तरफ आए गए। इतने में पेट्रोलिंग वेन में दो आरक्षक टंकेश साहू और रत्नाकर राजपूत वहां पहुंचे। देर रात तक आईसक्रीम बेचने पर टंकेश ठेले वाले से मारपीट करना शुरू कर दिया।

आरक्षक के बर्ताव व मारपीट का राहुल सड़क की दूसरी तरफ से वीडियो बनाने लगा। उसे देखते ही टंकेश गाली-गलौज करते हुए राहुल की तरफ दौड़ा और वहीं उसकी पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पत्नी मीना से भी धक्कामुक्की की।

आरक्षक ने सभी के मोबाइल छीन कर राहुल को गाड़ी में बैठाया। उसे पीटते हुए थाने ले गए। थाने में पूरी रात बेल्ट और प्लास्टिक के स्टीक से पिटाई की। परिजन पहुंचे तो उन्हें भी भगा दिया। दूसरे दिन 151 कर उसे शाम 6 बजे कोर्ट में पेश किया, जहां मजिस्ट्रेट आदेश पर उसे रिहा किया गया।

युवक के दोनों आईब्रो कटे, गर्दन पर भी चोट आई

पीड़ित बोला- 2 हजार नहीं दिए तो और भड़का आरक्षक

पीड़ित राहुल ने बताया कि आरक्षक ने बिना कुछ सुने सीधे पीटना शुरू कर दिया। जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने के बाद चार झापड़ मारे। इसके बाद 2000 रुपए की मांग की। राहुल ने बिना किसी गलती के रुपए देने पर आपत्ति की तो उसे फिर पीटते हुए थाने ले गए।

थाने के बंद कमरे में प्लास्टिक लाठी से पीटा

थाने में भी आरक्षक का गुस्सा कम नहीं हुआ। वह अपने साथी के साथ मिलकर राहुल को बिना कैमरे वाले कमरे में ले गया। वहां प्लास्टिक स्टीम और बेल्ट से राहुल को पीटने लगे। इस दौरान परिजन थाने पहुंचे तो टंकेश उन्हें भी मारने के लिए दौड़ाया। थाने की सीसीटीवी कैमरे में यह घटना स्पष्ट देखी जा सकती है।

मारपीट के दौरान युवक ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की।

जन्म दिन पर सारा दिन थाने में बैठा रहा राहुल

शुक्रवार को शादी की सालगिरह और शनिवार को राहुल का जन्म दिन था। लेकिन, पूरे दिन आरक्षक ने उसे थाने में बैठाए रखा। मारपीट के कारण राहुल के गर्दन पर चोट आई है। वह अपना गर्दन तक नहीं मोड़ पा रहा है। पकड़े पर खून के धब्बे लगे हैं। दोनों आखों के ऊपर आईब्रो पर कट के निशान दिख रहे हैं।

ऐसा है तो व्यक्ति को शिकायत करनी चाहिए

एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि इस मामले की जानकारी मुझे नहीं है। लेकिन, इस तरह से यदि किसी के साथ कोई मारपीट करता है। तो उसे उच्चाधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए। कोतवाली में सीएसपी स्वयं बैठते हैं। यदि परिजन शिकायत करे तो निश्चित रूप से जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button