
Uncategorized
बिहार में वोटिंग खत्म, 5 बजे तक रिकॉर्ड 67.14% मतदान:बगहा में 15 हजार लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार; जमुई, अररिया, नवादा में झड़प
By Dinesh chourasiya
बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी फेज का मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। हालांकि कतार में खड़े वोटर्स वोट डाल पाएंगे। वहीं संवेदनशील 4,109 बूथों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई।
आखिरी फेज में 20 जिलों की 122 सीटों पर शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान हुआ है। मुस्लिम बहुल किशनगंज में सबसे ज्यादा 76.26% मतदान हुआ है।







बंपर वोटिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दावा किया कि, दूसरे फेज की 122 सीटों में से 80 हम जीतने वाले हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा है कि, लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं। मेरा मन गदगद है।




