Uncategorized

दुर्ग में चाचा ने मासूम भतीजी को रेप कर मार-डाला:घर की पहली मंजिल पर वारदात, कांग्रेस आज इस मामले में करेगी प्रदर्शन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना शाम 7 बजे रायपुर के घड़ी चौक पर कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताएगी।

By Dinesh chourasiya

 दुर्ग जिले में कन्या भोज के लिए घर आई 6 साल की भतीजी को उसके चाचा ने ही रेप कर मार डाला। घर के ग्राउंड फ्लोर पर मासूम की दादी कन्या पूजन कर रही थी। वहीं पहली मंजिल पर आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था। मौत के बाद बच्ची की लाश को कार की डिक्की में छिपाया गया। वहीं मामले में कांग्रेस ने जांच टीम गठित कही है। आज सभी जिलों में कांग्रेसी धरना प्रदर्शन करेंगे।

वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा दुर्ग पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। मुआवजा राशि का ऐलान कर सकते हैं। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना शाम 7 बजे रायपुर के घड़ी चौक पर कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताएगी।

बता दें कि बच्ची से रेप मर्डर केस में ASP सुखनंदन राठौर का कहना है कि, 5 लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत कई जांच में ये पाया गया कि, बच्ची के सगे चाचा ने ही वारदात को अंजाम दिया है। प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागने, इलेक्ट्रिक शॉक देने जैसी गंभीर बात भी सामने आई।

तस्वीर आरोपी चाचा की है, पुलिस के मुताबिक 24 साल के चाचा ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button