
भाजपा महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार के पक्ष में सुश्री सरोज पांडेय ने किया जनसंपर्क*
By Dinesh chourasiya







भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्ग शहर के महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में दुर्ग शहर के पांच कंडील चौक में स्थित राम मंदिर में पुजा अर्चना के पश्चात सराफा लाईन, गांधी चौक से जवाहर चौक, फरिश्ता कंपलेक्स, फुल लाइन व्यापारियों से जनसंपर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट अपील की इस अवसर पर प्रमुख रूप भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ,उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, कांतिलाल जैन उपस्थित रहे |
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि दुर्ग शहर को हम एक विकसित शहर के रूप में बनते हुए देखना चाहते हैं शहर की बसाहट पुराने तर्ज के आधार पर है आप सभी ने देखा दुर्ग का सर्वांगीण विकास भाजपा के शासनकाल में क्रमबद्ध तरीके से हो रहा था लेकिन आमजन मानस कांग्रेस के चालबाज़ीयो में फंसकर कांग्रेस पार्टी को दुर्ग शहर की चाबी दे दी अभी स्थिति यह है कि दुर्ग शहर कई वर्ष पीछे चला गया | मैं यही कहना चाहूंगी की जो हो गया सो हो गया अब हमें वह गलती नहीं करनी है
सुश्री सरोज पांडेय ने आगे कहा कि हम सब यह भी जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने आम जन मानस से डायरेक्ट महापौर चुनने का अधिकार छीन लिया और वह अधिकार वापस भारतीय जनता पार्टी ने दिया | भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र पर भरोसा करती है अब हमें वापस डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन में बनाने का समय मिला है आप सभी से मैं निवेदन करती हूं कि भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार एवं समस्त वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में अपना वोट रूपी मत अवश्य प्रदान करें ताकि दुर्ग शहर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ वार्डों के विकास में भी किसी प्रकार का अवरोध न उत्पन्न हो सके |
आयोजित जनसंपर्क रैली में पार्षद प्रत्याशी श्याम शर्मा जीतू महोबिया हर्षिका संभव जैन ,नितेश साहू , डॉ शरद अग्रवाल, राकेश महोबिया गुंजा पिंच राकेश दुग्गड , जवाहर जैन प्रतीक राजपूत, विक्रम सिंह ,राहुल पाटिल सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे




