Uncategorized

भिलाई में बाइक चोर को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई मगर ये बाइक चोर पुलिस वाला है जो वर्तमान समय में राजनांदगांव में ड्यूटी कर रहा है  आरोपी शैलेन्द्र मिश्रा के कब्जे से मोटर सायकल पैशन प्लस क्र. CG 07 LA 8502 कीमती 50000 रुपये को किया गया बरामद  आरोपी शैलेन्द्र मिश्रा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 28.01.2025 को प्रार्थी राजकुमार जैन पिता कपुरचंद जैन उम्र 53 साल मकान नं. 46 रायल रेसीडेंसी बोरसी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.01.2025 को रात्रि 21.15 बजे से 21.30 बजे के मध्य शराब दुकान के पास सिविक सेंटर भिलाई से कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रार्थी का मोटर सायकल पैशन प्लस क्र. CG 07 LA 8502 को चोरी कर ले गया जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 303(2) बीएनएस. कायम कर माल मुल्जिम का पतासाजी का प्रयास किया गया |
सशक्त एप के माध्यम से ट्रेस करने पर उक्त वाहन आरोपी शैलेन्द्र मिश्रा जो इस समय राजनांदगांव  के पुलिस विभाग में तैनात  है पुलिस  पकड़कर पुछताछ करने पर चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया एवं अपने कब्जे से चोरी गयी मशरुका मोटर सायकल को अपने निशादेही पर बरामद कराया जिसे जब्त किया जाकर कब्जा पुलिस लिया गया है | आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आज दिनांक को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है |

Related Articles

Back to top button