
BREAKING रायपुर के घर में सिलेंडर ब्लास्ट का धमाके के बाद मची चीख-पुकार, शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका, मौके पर फायर ब्रिगेड
By Dinesh chourasiya
रायपुर में बुढ़ेश्वर मंदिर के पास एक मकान में भीषण आग लग गई। आग से घर के भीतर रखे सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ है। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची है, जो आग बुझाने में जुटी है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
यह घटना शनिवार शाम की है, जब मकान में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में धुआं और घर में लपटें फैल गईं। ब्लास्ट के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग और धमाके के कारण घर के भीतर रखे सामान जल गए हैं।







तस्वीरों में देखिए रायपुर में सिलेंडर ब्लास्ट और भीषण आग


पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। वहीं आसपास के घरों को भी सुरक्षित किया जा रहा, ताकि आग फैल न सके।




खबर लगातार अपडेट की जा रही है…




