Uncategorized

CG में महिलाओं को प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की छूट समेत 20 बड़ी घोषणाएं, विधायक रिकेश सेन ने कहा – निकाय की तस्वीर बदलेगी, मील का पत्थर साबित होगा “अटल विश्वास पत्र”

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई नगर, 03 फरवरी। आज बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। बीजेपी ने अपने अटल विश्वास पत्र में 20 बड़ी घोषणाएं की हैं। घोषणा पत्र समिति में शामिल वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि भाजपा ने घोषणा पत्र को इसे अटल विश्वास पत्र का नाम दिया है। इस पत्र में शहर के विकास के लिए 20 बड़ी घोषणाएं की गईं हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा पत्र टीम की उपस्थिति में अटल विश्वास पत्र का विमोचन किया है। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अमर अग्रवाल भी मौजूद रहे।

श्री सेन ने बताया कि यह घोषणापत्र अटल जी की 100वीं जयंती और ‘अटल निर्माण वर्ष’ के अवसर पर उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण को सम्मानित करते हुए समर्पित किया गया है।

विधायक सेन ने कहा कि आज 20 बिंदुओं पर अटल विश्वास पत्र जो जारी किया गया है, उसमें महिलाओं को प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की विशेष छूट, महापौर सम्मान निधि की स्थापना, UPSC मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को एक लाख की प्रोत्साहन राशि, विद्यालय और महाविद्यालय में मुफ्त वाईफाई की सुविधा, पीएम स्व निधि से 30 हजार की वित्तीय सहायता, फ्री सेनेटरी पैड की उपलब्धता, महिला स्वसहायता समूह को बर्तन बैंक के लिए 2.5 लाख का ऋण, सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश की परिकल्पना, गोकुल नगर का विस्तार, राजधानी की यातायात को सुदृढ़ बनाने पार्किंग निर्माण, नालंदा परिसर पुस्तकालयों की संख्या में बढ़ोतरी, पुराने संपति कर के लिए एक मुश्त निपटान सुविधा, 3 लाख PMAYU घरों का तेजी से निर्माण, पट्टा धारकों को भू स्वामी हक सहित जनहित के लिए विशेष संकल्प योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपना जो घोषणापत्र ‘अटल विश्वास पत्र’ जारी किया है वह नगरीय निकाय क्षेत्र की तस्वीर और वहां के रहवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button