Uncategorized

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहे हेड-कॉन्स्टेबल,मां-बेटे समेत 6 की मौत:यूपी में हादसा, ट्रेलर से टक्कर के बाद उछलकर मकान में घुसी कार; 3 गंभीर रूप से घायल

By Dinesh chourasiya

महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के हेड-कॉन्स्टेबल रवि मिश्रा, मां उषा मिश्रा और बेटे अथर्व मिश्रा, ड्राइवर समेत 6 लोगों की यूपी में मौत हो गई। सोनभद्र में तेज रफ्तार क्रेटा कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पत्नी प्रियंका मिश्रा, बेटा दिव्यांशु और मेड दुर्गा देवी घायल हैं। जिनका वाराणसी में इलाज चल रहा है। कार सवार संगम स्नान के लिए महाकुंभ जा रहे थे। गाड़ी उनका ड्राइवर सने कादरी उर्फ सनाउल्ला खलीफा चला रहा था।

हादसा रविवार देर शाम वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5A पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली इलाके में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर पास के एक मकान में जा घुसी। टक्कर के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को भी रौंदता हुआ मकान से टकरा गया। चालक की भी मौत हो गई।

ये हेड कॉन्स्टेबल रवि प्रकाश मिश्रा की तस्वीर है। जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई।

ट्रक ड्राइवर दया शंकर पाल मिर्जापुर के कछवा का रहने वाला था, एक राहगीर गुड्डू की भी मौत हुई है जो मिर्जापुर के थाना नारायणपुर क्षेत्र के बरईपुर का निवासी था। गुड्‌डू सड़क पार करते समय गाड़ी की चपेट में आया।

घटना की 3 तस्वीरें देखिए…

हादसे के बाद युवक कार में फंस गया, कार को काटकर उसे निकाला गया।
घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम।
सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे।

पत्नी, बेटे और मेड की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, कार छत्तीसगढ़ के बलरामपुर की है। इसका नंबर CG 15 EB 4141 है। प्रधान आरक्षक की पत्नी पत्नी प्रियंका मिश्रा (38) की हालत गंभीर है। साथ ही एक महिला और युवक भी घायल है। सभी घायलों को वाहन से निकाल कर हाथीनाला पीआरवी और एम्बुलेंस से भेजा गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को कार से बाहर निकाला गया।

कार के परखच्चे उड़े

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और डीएम भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। फिलहाल, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button