दुर्ग जिले में पार्षद प्रत्याशी के पोस्टर में पोता गोबर पैसा ना देने पर दिया घटना को अंजाम, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद पुलिस जांच में जुटी
By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के उतई नगर पंचायत में वार्ड क्रमांक 5 में निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सतीश पारख के पोस्ट में बीती रात किसी ने गोबर पोत दिया। इसे लेकर काफी बवाल हुआ। जब इस मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो गोबर पोतने वाले ने कहा वो उसका उधारी नहीं दे रहा था। इसलिए उसने ऐसा किया है। उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जब इस बारे में सतीश चंद्राकर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सतीश पारख नाम का युवक उतई नगर पंचायत के लिए पार्षद पद पर खड़ा है। उसने वार्ड 5 में अपने पोस्टर लगाए हैं। सोमवार सुबह यह देखने को मिला कि किसी ने उसके सभी पोस्टर में उसके चेहरे पर गोबर पोता है।







इसे लेकर सतीश पारख के लोगों ने आक्रोश जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम उसके प्रतिद्वंदी सतीश चंद्राकर ने किया है। इसके बाद इसकी शिकायत उतई पुलिस थाने में की गई। पुलिस ने जब मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो दो लोग गाड़ी में आकर गोबर पोतते दिखे।
गोबर पोतने वाले की पहचान राकेश के रूप में हुई। वो दरवाजा खिड़की बनाने का काम करता है। राकेश ने गोबर पोतने की बात को स्वीकार किया है। उसका कहना है कि उसने सतीश पारख के घर में दरवाजा खिड़की लगाया था। उसका पैसा उसने दिया नहीं और उल्टा उसे धमकी देने लगा। इसलिए चुनाव के समय में उसे सबक सिखाने के लिए उसने ऐसा किया।
एक और महिला का उधार नहीं लौटाया




सतीश पारख कई लोगों से पैसा लेकर नहीं लौटाया है। इसका एक केस कोर्ट में भी चल रहा है। उतई में रहने वाली रेखा नाम की महिला ने बताया कि उसने सतीश पारख की दुकान को किराय से लेकर कपड़े की दुकान खोली थी। जब उसने दुकान बंद की और पगड़ी की रकम 70 हजार मांगने लगी तो पारख ने गाली गलौज करके उसे भगा दिया। इसके बाद महिला ने उसके खिलाफ उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
वोट मांगने आया तो चेहरे में गोबर पोतने का दावा
राकेश इनके आक्रोश में है कि उसने मीडिया में कहा कि सतीश पारख उसका पैसा नहीं दे रहा है। अभी उसने उसके पोस्टर में गोबर पोता है। यदि वो उसके घर वोट मांगने आया तो वो उसके चेहरे में गोबर पोतकर अपना विरोध दर्ज कराएगा।




