भिलाई में हाथ काटते मिले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड:फ्लैट में प्रेमियों के साथ 3 और लड़कियां भी पकड़ाई, हुक्का-गांजे के साथ 32 लोग हिरासत में
By Dinesh chourasiya
भिलाई में रविवार सुबह 4 बजे 200 पुलिसकर्मियों ने तालपुरी परिजात कॉलोनी में छापेमारी की। इस दौरान फ्लैट में प्रेमी जोड़ा मिला, जो नशे की हालत में ब्लेड से अपने हाथ काट रहे थे। इनके साथ ही 32 लोग हिरासत में लिए गए हैं, इनमें कुल 4 लड़कियां भी शामिल हैं। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को जो हाथ काटते मिले उनमें साहिल कामले (22) निवासी हाउसिंग-बोर्ड जामुल और मेनका साहू (21) निवासी घासीदास नगर भिलाई के रहने वाले हैं। हालांकि इनका कहना है कि वह शादी कर लिए हैंस लेकिन पुलिस का कहना है कि नशीली गोली या इंजेक्शन से ऐसी हालत होती है।








अब जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, तालपुरी परिजात कॉलोनी BPL कार्डधारियों के लिए बनाई गई है, लेकिन जिनको अलॉट किया गया है, वह लोग दूसरों को किराए पर दे दिए हैं। कॉलोनी वाले नशे और हुल्लड़बाजी को लेकर लगातार शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की।
पुलिस की 6 अलग-अलग टीमों ने सभी संदिग्ध फ्लैटों के दरवाजे खटखटाए और जांच की। इस दौरान लोग गांजा और हुक्का पीते मिले। पुलिस ने 2 हजार फ्लैट की चेकिंग की। ये लोग शाम ढलते ही कॉलोनी में शराब और दूसरे तरह के नशे में डूबे रहते हैं।





2000 फ्लैट में सिर्फ, 350 का वेरिफिकेशन
परिजात कॉलोनी सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि, उन्होंने कॉलोनी को सुरक्षित बनाने के लिए यहां दोनों एंट्री में गेट लगा दिया है। यहां 2000 फ्लैट बीपीएल वालों के लिए बनाए गए हैं। इसमें से केवल 350 लोगों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन सोसायटी में कराया है।
बाकी लोग रजिस्ट्रेशन और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए भी सामने नहीं आ रहे हैं। कॉलोनी के लोग पुलिस की कार्रवाई से खुश दिखे। उन्होंने कहा कि, पुलिस ने पिछले महीने भी यहां रेड की कार्रवाई की थी। इससे कॉलोनी में लड़ाई झगड़े और नशे की गतिविधियां कम हुई हैं।

32 लोग हिरासत में, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ाईं लड़कियां
दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि ये लोग रात में नशे की हालत में आपस में मारपीट और गाली गलौज करते हैं, जिससे कॉलोनी के लोग परेशान थे। अलग-अलग फ्लैट में रह रहे 32 लोगों को हिरासत में लिया है।
इसमें 4 लड़कियां शामिल थीं। चारों लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नशे जैसी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाई गईं हैं। इसके साथ लड़कों के पास से चाकू और चोरी की बाइक जब्त की गई। सभी फ्लैट्स मालिकों को किरायेदारों से वेरिफिकेशन कराने को कहा गया है।


200 से अधिक बल और अधिकारी रहे मौजूद
इस कार्रवाई में SSP अभिषेक झा, CSP सत्य प्रकाश, CSP हरीश पाटिल, DSP हेम प्रकाश नायक, थाना प्रभारियों में कपिल देव पांडेय, राजेश मिश्रा, केशव कोसले, प्रशांत मिश्रा, मेहश ध्रुव, IPS राहुल बंसल, एसआई चेतन चंद्राकर, गुरविंदर सिंह संधू और अमित अदानी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




