CG में AAP मेयर प्रत्याशी पर हमला देर-रात सड़क पर हमलावरों ने किया सिर-गर्दन पर वार, ASP बोले- ये अटैक नहीं एक्सीडेंट
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में जगदलपुर में आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर खान पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया है। उन्हें सिर और गर्दन में अंदरूनी चोटें आई हैं। इस वक्त वे जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती हैं। समीर के मुताबिक वे देर रात स्कूटी से जा रहे थे तभी पीछे से अज्ञात हमलावरों ने गाड़ी को टक्कर मारी फिर सिर-गर्दन पर वार कर फरार हो गए।
समीर का ये भी आरोप है कि एक दिन पहले उन्हें राजनीतिक पार्टी के कुछ लोगों से धमकियां मिली थी। उन्हें शक है कि उन पर राजनीतिक हमला हुआ है। वहीं एएसपी महेश्वर नाग के मुताबिक ये उनपर अटैक नहीं है बल्कि उनका एक्सीडेंट हुआ है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।







समीर खान का कहना है कि बालाजी वार्ड में झंकार टॉकीज के पास उनपर हमला हुआ है। ये इलाका सिटी कोतवाली से महज 150 से 200 मीटर की दूरी पर है। समीर का कहना है कि रात 11 से 12 बजे के बीच वे कहीं जा रहे थे।
पीछे से पहले किसी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी फिर किसी भारी चीज से उनके सिर पर हमला कर दिया। जिससे वे बेसुध हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है।

पॉलिटिकल हमले का लगाया आरोप




समीर खान ने पुलिस से मांग की है कि उस इलाके में लगे सारे CCTV फुटेज खंगाले जाए और आरोपियों को पकड़ा जाए।
नहीं मिली सुरक्षा
समीर ने कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन, उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। उन्हें डर है कि वोटिंग से पहले कहीं उन पर दोबारा हमला न हो जाए। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा देने कहा है।
मेयर पद के लिए मैदान में 5 प्रत्याशी
जगदलपुर में मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के अलावा 5 कैंडिडेट्स चुनावी अखाड़े में हैं। स्क्रूटनी के बाद 7 लोगों के नामांकन सही पाए गए थे। जिसमें नाम वापसी के अंतिम दिन 2 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। अब मेयर कुर्सी के लिए 5 के बीच मुकाबला है।
ये हैं मेयर के 5 प्रत्याशी
- मलकीत सिंह गैदू – कांग्रेस
- संजय पांडेय – भाजपा
- समीर खान – आम आदमी पार्टी
- पिंकी ठाकुर – शिव सेना
- रोहित सिंह आर्य – निर्दलीय
………………………….




