Uncategorized

रायपुर में पड़ोसी के घर मिली शादीशुदा महिला की नग्न लाश: अवैध संबंध में हत्या, पलंग में हाथ बंधे हुए थे; रेप की भी आशंका

By Dinesh chourasiya

इस मामले में अभनपुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। - Dainik Bhaskar

रायपुर जिले में शादीशुदा महिला की लाश पड़ोसी युवक के घर में मिली है। पुलिस को शक है कि पड़ोसी युवक का महिला से अवैध संबंध था। महिला की लाश नग्न हालत में बिस्तर पर पड़ी थी। दोनों हाथ भी पलंग से बंधे हुए थे।

आशंका है कि, पड़ोसी युवक ने ही, रेप के बाद महिला के दोनों हाथ को पलंग पर बांध दिया होगा। इसके बाद उसके सिर पर किसी भारी चीज से वारकर उसकी हत्या कर दी होगी। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पति काम से नागपुर गया था

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला अपने पति (37 साल) और दो बच्चों के साथ अभनपुर थाना इलाके में रहती थी। उसका पति एक निजी फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता है। वह 27 जनवरी को कंपनी के काम से नागपुर गया हुआ था।

घर पर महिला अपने 2 बच्चों के साथ थी। 28 जनवरी को सुबह 10 बजे के करीब महिला की अपने पति से फोन पर बातचीत भी हुई। इसके बाद शाम 5 बजे उसके एक बेटे ने फोन पर बताया कि मां कहीं चली गई है। छोटा भाई रो रहा है।

आशंका है कि आरोपी पड़ोसी ने पहले महिला को अपने घर में बुलाया होगा। फिर उससे रेप की घटना को अंजाम दिया। (फाइल फोटो)

रिश्तेदारों के घर किया तलाश

महिला का पति वापस गांव लौटा। उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर पर फोन लगाकर पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। तभी गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस के उत्तम साहू के घर पर एक महिला की लाश मिली है। आसपास खून बिखरा हुआ है। उसकी बेरहमी से हत्या हो गई है। साथ ही उत्तम साहू घर से फरार है।

नग्न करके हाथ पलंग पर बांधे

लाश की शिनाख्त उसी महिला के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और उत्तम साहू फोन पर बातचीत करते थे। इस पर महिला के पति ने रोक-टोक भी की थी। आशंका है आरोपी उत्तम ने पहले महिला को अपने घर बुलाया होगा। फिर उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया।

महिला के विरोध के बाद उसकी हत्या कर आरोपी फरार हुआ होगा। मामला संवेदनशील होने के चलते पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है। घटना स्थल को भी सील किया गया है और आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button