Uncategorized

देशभर में मकर संक्रांति:PM मोदी ने दिल्ली में लोहड़ी जलाई; महाकुंभ में अमृत स्नान; अहमदाबाद में आज पतंगबाजी

By Dinesh chourasiya

देश भर में आज मकर संक्रांति मनाई जा रही है। पीएम मोदी ने सोमवार देर रात दिल्ली में लोहड़ी के उत्सव में हिस्सा लिया। पीएम ने लोहड़ी जलाई और लोगों को शुभकामनाएं दी।

प्रयागराज के महाकुंभ में आज पहला अमृत स्नान है। हाथों में तलवार-त्रिशूल, डमरू, पूरे शरीर पर भभूत लगाकर घोड़े और रथ की सवारी पर नागा साधु-संत संगम पहुंच रहे हैं।

उधर गुजरात के अहमदाबाद में काइट फेस्टिवल मनाया जाएगा। महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के 11 राज्यों से 52 और 47 देशों से 143 पतंगबाज पहुंचे हैं।

देशभर में मकर संक्रांति उत्सव की तस्वीरें…

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में लोहड़ी और मकर संक्रांति के उत्सव में भाग लिया।
प्रयागराज के कुंभ में मकर संक्रांति के मौके पर साधु-संतों ने संगम में अमृत स्नान किया।
तमिलनाडु के थूथुकुडी में लोग पोंगल उत्सव मना रहे हैं। पोंगल त्यौहार फसल के मौसम के आगमन का प्रतीक है।

मकर संक्रांति से जुड़ी मान्यताएं

  • इस संक्रांति पर ठंड का समय रहता है, इसलिए इस दिन गर्म तासीर वाली तिल-गुड़ के लडडू खाने की परंपरा है और जरूरतमंद लोगों को तिल-गुड़ मिल सके, इसलिए संक्रांति पर दान करने की परंपरा है।
  • सूर्य से विटामिन डी मिलता है, जो हड्डियों और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। ठंड के दिनों में हम गर्म कपड़े पहनते हैं, इस वजह सूर्य की धूप सीधे शरीर तक नहीं पहुंच पाती है, जिससे हमें विटामिन डी नहीं मिल पाता है। संक्रांति पर पतंग उड़ाई जाती है, ताकि लोग कुछ समय सूर्य की सीधी धूप में रहें और स्वास्थ्य लाभ हासिल कर सके।
  • इस संक्रांति पर गंगा, यमुना, नर्मदा, शिप्रा जैसी पवित्र नदियों में स्नान और स्नान के बाद नदी के घाट पर दान-पुण्य करने की परंपरा है।

Related Articles

Back to top button