Uncategorized

भिलाई-3 में जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम ने गमछा पहना कर सैकड़ों युवाओं को कराया भाजपा प्रवेश

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन सहित जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में भिलाई-3 मंडल में कार्यकर्ता सम्मलेन में राज्य की विष्णुदेव सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न लाभकारी योजनाओं को जिक्र करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलवाने कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचने का आह्वान किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन की मौजूदगी में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा, जिनका श्री देवांगन ने गमछा पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पुरूषोतम देवांगन सहित नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, योगेन्द्र सिंह, प्रेम साहू, रविशंकर सिंह, विजय जायसवाल, अमित मिश्रा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button