Uncategorized

CG में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने 3 जिलाध्यक्ष बदले:बस्तर ग्रामीण में प्रेमशंकर, मुंगेली में घनश्याम, रायगढ़ ग्रामीण में नागेंद्र को कमान; 30 जिलाध्यक्ष बदलेंगे

By Dinesh chourasiya

नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने 3 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमें मुंगेली, बस्तर ग्रामीण और रायगढ़ ग्रामीण शामिल है।

जारी आदेश के मुताबिक, बस्तर ग्रामीण से प्रेमशंकर शुक्ला, रायगढ़ ग्रामीण में नागेन्द्र नेगी और मुंगेली में घनश्याम वर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यह आदेश दिल्ली से जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है।

जारी आदेश देखिए..

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का आदेश जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है।

रायपुर में भी बदले जाएंगे जिला अध्यक्ष

दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने वाली है। प्रदेश में शहर और ग्रामीण मिलाकर 30 से ज्यादा जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी जैसे जिले शामिल है। संगठन के खाली पदों पर भी नियुक्तियां हो सकती हैं।

कई जिलाध्यक्षों का कार्यकाल पूरा, कई निष्क्रिय

विपक्ष कांग्रेस और आक्रामक मोड़ पर आना चाहती है। इसके लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से परिवर्तन को लेकर मुहर लग गई है। निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस लगातार सड़क की लड़ाई लड़ने की रणनीति बना रही है। इसलिए आक्रामक छवि वाले नेताओं की जरूरत पार्टी मान रही है।

यही वजह है कि निष्क्रिय और पुराने ऐसे जिलाध्यक्ष जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें बदला जा रहा है। पार्टी बदलाव के जरिए एक बार फिर से नाराज कार्यकर्ताओं को साधना चाहती है। पार्टी को यह लगता है कि, नए चेहरों के साथ कार्यकर्ता नए सिरे से रिचार्ज होंगे। साथ ही पार्टी के भीतर मोनोपोली भी खत्म हो सकेगी।

…………………………

Related Articles

Back to top button