
Uncategorized
By Dinesh chourasiya
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के मौखिक आदेश पर दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव को सोमवार की रात्रि लाईन अटैच का आदेश दिया निरीक्षक विजय यादव ने पुलिस अधीक्षक के आदेश का पालन करते हुए आज मंगलवार को सुबह पुलिस लाइन में अपनी आमद भी दे दिया है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार चाकू बाजी के मामले में सही ढंग से कार्यवाही न करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव पर गिरी गाज सूत्र बताते हैं कि आरोपी उसे मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं किंतु पुलिस अधीक्षक के आदेश के बावजूद चाकू बाजी की धाराएं नहीं लगाई गई थी जिसका खामियाजा थाना प्रभारी को भुगतना पड़ा और वह पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के शिकार हो गए*











