Uncategorized

भिलाई में सूने मकान में सोने-चांदी के जेवरात चोरी : किसी काम से मुंगेली गया था परिवार चोरों की तलाश में पुलिस 

By Dinesh chourasiya

खिड़की की ग्रिल तोड़कर की गई चोरी - Dainik Bhaskar

भिलाई के कोहका में सोमवार रात फिर एक सूने मकान में एक लाख से अधिक की चोरी हुई है। घर से एक सोने की चेन, एक जोड़ी कान के टॉप्स, चांदी की पायल, एक चांदी की कटोरी, ग्लास और चम्मच चोरी हुई है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर चौकी इलाके की है।

स्मृति नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आनंदपुरम फेस-2 निवासी अभिनव ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि, वो 3 जनवरी को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ मुंगेली किसी काम से गया था। 6 जनवरी को उसके पड़ोसी ने बताया कि उसके घर की खिड़की टूटी हुई है।

इसके बाद भिलाई लौटे और स्मृति नगर चौकी में मामले की शिकायत की। पुलिस जब जांच के लिए मौके पर पहुंची, तो पुलिस ने देखा कि अज्ञात आरोपी ने घर की खिड़की की ग्रिल को तोड़कर अंदर प्रवेश किया है। चोरों ने घर के अंदर से सोने चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी किया है।

……………………………..

Related Articles

Back to top button