छत्तीसगढ़

शौचालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की, संचालक कर्ता को नोटिस अनुबंध निरस्त के निर्देश दिये

दुर्ग/ ।नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज शाम को स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,उप अभियंता मोहित मरकाम के साथ सिविल लाइन महिला समृद्धि बाजार की साफ सफाई व्यवस्था देखने के बाद आयुक्त ने बाजार स्थित शुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। शुलभ शैचालय में साफ सफाई व्यवस्था सही नही पाए जाने पर संचालक कर्ता द्वारा ठीक तरीके से जवाब नहीं दे पाए, जिस पर उन्होंने ने संचालन संचालन कर्ता को को जमकर

फटकार लगते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल
नोटिस जारी कर अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से गुमटी व सामग्री रखी गई थी जिसे हटाने के निर्देश दिए। वही पूरा मार्केट का सघन निरीक्षण किया। समृद्धि बाजार क्षेत्र व अन्य जगहों में जलभराव की स्थिति का भी निरीक्षण किया। जहा खाली प्लाट एवं अन्य जगहों में पानी जमा हुआ तथा पानी निकासी की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई को लेकर बाजार क्षेत्र में सड़क के किनारे ठेला लगाकर फल, चाय, नाश्ता एवं पसरा लगाकर व्यवसाय करने वाले को कचरा डस्टबिन में डालने की हिदायत दी और नियमित रूप से अपने ठेले के आसपास सफाई रखने के निर्देश दिए।

निगम आयुक्त श्री सर्वे ने सड़क के किनारे कचरे को व्यवस्थित तरीके से डालने पर उन्होंने वहां के सब्जी व्यवसायियों से चर्चा की ,सफाई हम सबकी जिम्मेदारी है,सड़क व इधर उधर न फेककर व्यवस्थित तरीके से जैसे सड़े गले सब्जी व कचरा रखने पर सफाई कर्मचारी इसे आसानी से उठा सकते हैं। उन्होंने सफाई को लेकर सब्जी व्यवसायियों से बात की और सफाई के लिए सहयोग करने कहा। निरीक्षण के दौरान पीआईयू शेखर वर्मा व स्वास्थ्य विभाग अमला व आदि मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button