Uncategorized

CG में ट्रक ने मवेशियों की कुचला..5 बैलों की मौत:2 घायल,  तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा, ड्राइवर फरार

By Dinesh chourasiya

रात में ट्रक ने सड़क पर बैठे मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 5 बैलों की मौत हो गई, जबकि 2 बैल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रैरूमा चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात रैरूमा चौकी क्षेत्र के भारतमाला मार्ग पर काजू बाड़ी के पास कई मवेशी सड़क किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए 7 मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद रात में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

5 बैलों ने मौके पर तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि 5 बैलों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 2 बैल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल मवेशियों के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।

ग्रामीणों की लगी भीड़, चालक फरार

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृत मवेशियों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई, जबकि घायल बैलों का उपचार कराया जा रहा है।

ट्रक का नंबर मिला, तलाश जारी

धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में 5 बैलों की मौत हुई है। घटना में शामिल ट्रक का नंबर पुलिस को मिल गया है और चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button