
छत्तीसगढ़ में शीतलहर की संभावना 2 दिन बाद पड़ेगी ठंड:पेंड्रा-अमरकंटक और बिलासपुर रोड पर छाया घना कोहरा,
By Dinesh chourasiya
सोमवार से छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। अगले 2 दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। शीतलहर भी चलने की संभावना है। आज से मौसम ड्राई होने लगेगा। बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 12.6 डिग्री रहा।
पेंड्रा में बारिश के बाद अमरकंटक और बिलासपुर रोड में चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ है। क्षेत्र में तापमान 13℃ दर्ज की गई है। विजिबिलिटी कम होने से आवागमन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण सड़कों पर फॉग लाइट जलाकर गाड़ियां धीमी गति से चल रही हैं।







इसके अलावा शनिवार को बलरामपुर में 1 घंटे तक जोरदार बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बौछारों से मौसम ठंडा हो गया। वहीं धान खरीदी केंद्रों में धान को बचाने की जद्दोजहद देखने को मिली। धान खरीदी केन्द्रों में लाखों का धान बारिश में भीगने लगा। रख रखाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। खरीदी प्रभारी भी नदारद रहे।
इन जिलों में हुई बारिश
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण समुद्र प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं पर बारिश की स्थिति बनी रही। शनिवार को पेंड्रा रोड में करीब 10 मिमी पानी गिरा, जबकि बलरामपर में जोरदार बारिश हुई। वहीं अंबिकापुर और आसपास भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई।




माना एयरपोर्ट और आउटर इलाके में बारिश
राजधानी रायपुर में भी नमी बढ़ने के बाद शाम अचानक बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ बारिश की बौछारों से वातावरण ठंडा हो गया। माना एयरपोर्ट और आउटर में कई स्थानों पर बौछारें पड़ीं। ज्यादातर जगहों पर वातावरण में नमी 80 से 95 फीसदी के आसपास रही।




