
By Dinesh chourasiya
दुर्ग भिलाई शहर की यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु ई रिक्शा चालको की मीटिंग ली गई
🔸 *ई रिक्शा चालको को वाहन को रोड के किनारे बेतरतीब न खडे एवं निर्धारित स्थान पर वाहन पार्क करने हेतु बताया गया।*







🔸 *बिना वर्दी के वाहन न चलाने, शराब का सेवन कर वाहन न चलाने तथा क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने हेतु समझाया गया।*
🔸 *यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिको से मधुर व्यवहार एवं निर्धारित शुल्क लेने हेतु समझाईस दी गई।
*




पुलिस अधीक्षक (यातायात)* के द्वारा ई रिक्शा चालको की मीटिंग ली गई जिसमें ई रिक्शा चालको को समझाईस दी गई की शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाये रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आप लोगो का ही होता है किसी अन्य जिले से कोई व्यक्ति बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन पहुंचता है तो वह सर्वप्रथम उसे अपने गर्तव्य स्थान पर जाने के लिए आप लोग का ही सहयोग लेना होता है। यदि आप लोग उन लोगो से मधुर व्यवहार एवं निर्धारित शुल्क वसूल करते हो और अपने वाहन को क्रमबद्ध निर्धारित पार्किग/स्थान पर खडा करते हो जिससे उस व्यक्ति के मन में जिले के प्रति एक अच्छी छवि बनती है।
मीटिंग के दौरान उप पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा मीटिंग में उपस्थित 250 ई रिक्शा चालको को व्यक्तिगत छवि के साथ साथ यातायात नियमों जैसे बिना वर्दी वाहन न चलाना, शराब एवं किसी भी नशीली पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाना, नाबालिक को वाहन चलाने न देना, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाना, वाहनो को दस्तावेज दुरूस्त रखना, निर्धारित पार्किग/स्थान पर ही वाहन खडा करना, किसी चौक पर सवारी उतारने चढाने का कार्य न करना, चौक के पहले या बाद में सवारी को उतारना, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाने हेतु समझाईस दी गई साथ ही आज जो ई रिक्शा चालक इस मीटिंग में उपस्थित नहीं हुए है उन सभी तक इन सभी बातो को पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया।
*उक्त मीटिंग में यातायात जोन दुर्ग प्रभारी श्री यश करण ध्रुव , यातायात के कर्मचारी एवं 250 ई रिक्शा वाहन चालक उपस्थित रहें।*




